मो० मुमताज

चंदवा। थाना क्षेत्र अंतर्गत मालहन पंचायत के केकराही गांव में बुधवार की देर रात जंगली हाथी ने उत्पात मचाया है। हाथी ने कोशिला देवी के घर को नुकसान पहुंचाया है। घर मे रखा अनाज खा गया। भुक्तभोगी ने बताया कि हमलोग अपने घर मे सोये हुए थे। अचानक आधी रात को हाथी आ धमका और मेरे घर को तोड़ फोड़ कर दिया। हम सपरिवार किसी तरह अपनी जान बचाकर भागे। घटना की जानकारी मिलते ही भुक्तभोगी परिवार से मिलकर माल्हन पंचायत मुखिया जतरू कुमार मुंडा ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने वैन विभाग के अधिकारियों से इस संबंध में बात कर घटना से अवगत कराया। मौके पर रनिता देवी, मुनिता देवी, कोशिला देवी, झानो देवी, जागो देवी, रीना देवी, मंगरी देवी, सीताराम गंझू, भीम गंझु, विजय गंझु, फुलदीप गंझु, दिलीप गंझु मनपुरन गंझु शिवशंकर गंझु एवं सैकड़ों लोगों उपस्थित थे।