दोस्तो अभी शेयर करें

लातेहार /बारियातू। भारतीय जनता पार्टी कलाकार मंच जमशेदपुर द्वारा बारियातू अरपी प्रसाद के आवास पर शनिवार को झारखंड के जननायक शिबू सोरेन की निधन पर भावनी विनम्रपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया। श्रदांजलि अर्पित मे मंच के प्रदेश मंत्री सह बंगाल के पूर्व विधायक सपना गुप्ता व कुमारी शिल्पा नमता ने नमन करते हुए कहा की गुरुजी को प्रणाम करती हूँ। झारखंड की राजनीति के पुरोधा और झारखंड मुक्ति मोर्चा के संरक्षक शिबू सोरेन वे 81 वर्ष के थे और पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे राज्य में शोक की लहर दौड़ गई। जिसको लेकर बारियातू मे पहुंचे कलाकार मंच ने श्रदांजलि दिया है। शोक व्यक्त करते हुए कहा की शिबू सोरेन जी ने आदिवासी समाज के अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष किया। उनके निधन से राष्ट्र ने एक सच्चा जनसेवक खो दिया है। शिबू सोरेन जी का जीवन आदिवासी अधिकारों और सामाजिक न्याय के लिए समर्पित रहा। उनकी सेवाएं सदा स्मरणीय रहेंगी। शिबू सोरेन न केवल एक राजनेता थे बल्कि एक आंदोलनकारी विचारधारा के थे उनके सिद्धांत और संघर्ष को हमेशा याद किया जायेगा। वहीं कुमारी शिल्पा नमता ने भी नमन किया। मौके पर कस्तूरी देवी बाग, संकुलता देवी बाग, पुष्पलता बाला भूमिज, रूबीनी भूमिज, रेशमा भूमिज, रीना बकटी, मनीषा बकटी, पपई चक्रवर्ती, रूपा सिंह, सपन सिंह, अमलेश बनर्जी, रुमा बनर्जी, ऋतु पनि कुमारी, राकेश प्रसाद, डिम्पल जयसवाल, सीमा नमता, पापी नमता, मिस्टी नमता, ज्योति दत, शालिनी अग्रवाल, पूजा सरकार, सुमन कुमार पाठक, उपेंद्र पटेल, बालेश्वर ठाकुर, साधना चक्रवर्ती, लक्ष्मी देवी बाग, लक्ष्मी सरदार, जिसु सरदार, संजू वर्मा, गणेशी भूमिजा, रिया महतो, समर्पित महतो, कविता महतो, साक्षी महतो, सीखा दुबे, फूलमानी दास,अल्पना दास, प्रीति मंडल, शिबू मंडल सहित अन्य कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *