चंदवा में अलग-अलग सड़क दुर्घटना में छे घायल दो रेफर
मो0 मुमताज़
चदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगलवार की सुबह साढ़े नौ बजे रांची मेदिनी नगर मुख्य मार्ग 75 सीकनी के पास दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई जिसमें एक गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दुसरी घटना मंगलवार की दोपहर रांची चतरा मुख्य मार्ग के गैरेज लाइन के समीप दो बाइक सवारो की आपस में टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में इस घटना में एक गंभीर रूप से घायल हुआ वहीं दो युवकों को मामूली चोटे आई। तीसरी घटना रांची मेदिनी नगर मुख्य मार्ग बनारसी ढाबा के समीप तेज रफ्तार बाइक सवार में दो स्कूली छात्राओं को पीछे से टक्कर मार कर भागने में सफल रहा। दोनों छात्राओं को स्थानीय लोगों की मदद से टेंपो के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा लाया गया। जहां सभी घायलों का इलाज डॉक्टर नीलिमा के द्वारा किया गया। सभी घायलों की पहचान पलामू के आरईओ विभाग के एसडीओ परितोष राज क्रिकेटर दूसरा चंदवा तिलैयाताड़ के समीर तीसरा रानी कुमारी पन्ना ताड़ के रूप में हुई है।
सड़क सुरक्षा को लेकर फिर उठे सवाल
इस दुर्घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय प्रशासन और परिवहन विभाग से उम्मीद की जा रही है कि वे इस मार्ग पर वाहनों की गति सीमा और ट्रैफिक नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाएंगे।