दोस्तो अभी शेयर करें

लातेहार विधानसभा क्षेत्र में सरोज देवी ने व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया‎

संतोष कुमार

लातेहार:लातेहार सदर क्षेत्र के ग्राम जालिम, गोवा और अन्य गांवों में भ्रमण कर स्थानीय जनता से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुनी। उन्होंने समस्याओं के समाधान के लिए ठोस कदम उठाने का आश्वासन दिया।इस दौरान जालिम मुखिया सुनीता देवी, सांसद प्रतिनिधि राजन तिवारी, ग्राम प्रधान गोपाल सिंह, सरजु प्रसाद और सैकड़ों स्थानीय लोग भी उपस्थित थे। सरोज देवी के इस जनसंपर्क अभियान से स्थानीय लोगों का भारी समर्थन मिल रहा है, विशेषकर महिलाएं खुलकर अपनी समस्याओं को साझा कर रही हैं।सरोज देवी ने इस पहल के माध्यम से स्थानीय जनता की समस्याओं को समझने और उन्हें समाधान प्रदान करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई है। यह अभियान स्थानीय समस्याओं के समाधान में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *