चंपा घाटी में लगातार हो रही है सड़क दुर्घटना
सहजाद आलम /महुआडांड़
महुआडांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत चंपा घाटी में सड़क निर्माण के बाद से ही लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही है। अत्यधिक ढलान होने की वजह से इस सड़क पर भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित करते हुए बोर्ड एवं लोहे का गेट भी लगाया गया था। लेकिन अज्ञात असामाजिक तत्वों के द्वारा यह गेट हटा दिया गया। जिसके बाद से इस सड़क पर दुर्घटनाएं बढ़ गई है। जानकारी के अभाव में भारी वाहन के चालक इस सड़क का उपयोग करते हैं और दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। स्थानीय प्रखंड प्रशासन को इस पर ध्यान देने की आवश्यकता है।