दोस्तो अभी शेयर करें

पुलिस प्रशासन को मिली बड़ी कामयाबी, मारा गया 5 लाख का इनामी नक्सली,10 लाख का इनामी नक्सली हुआ गिरफ्तार

मोहम्मद सहजाद आलमम/हुआडांड़

आतंक का पर्याय बना नक्सली संगठन के सबजोनल कमांडर मनीष यादव उर्फ मनीष जी की हुई मुठभेड़ में मौत, लाल आतंक का हुआ सफाया

10 लाख का इनामी माओवादी का जोनल कमांडर कुंदन जी उर्फ सुधीर सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सबजोनल कमांडर मनीष यादव उर्फ मनीष जी पर है लातेहार जिला समेत अन्य जिलों में घटना को अंजाम देने में 40 घटनाओं में नाम है शामिल।

गिरफ्तार माओवादी का जोनल कमांडर कुंदन जी उर्फ सुधीर सिंह पर भी 27 केसों में है अभियुक्त। किसके द्वारा भी लातेहार जिला समिति अन्य जिलों में दिया गया है घटना को अंजाम

सब जोनल कमांडर मनीष यादव बिहार के गया जिला का रहने वाला था जबकि कुंदन मटलौंग मनिका लातेहार झारखंड का रहने वाला है

इस अभियान के दौरान दो अदद x-95 ऑटोमेटिक राइफल दो लोडेड मैगजीन एवं गोली लेवी का रुपया उग्रवादियों द्वारा दैनिक उपयोग में ले जाने वाले वस्तुएं हुई है बरामद

इस अभियान में कुमार गौरव पुलिस अधीक्षक लातेहार, शिवपूजन बहेलिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महुआडांड़ शिवपूजन बहेलिया, प्रभात कुमार थाना प्रभारी बारेसांढ़, मनोज कुमार थाना प्रभारी महुआडांड़,सैट बारेसांढ़ आईआरबी सेट महुआडांड़ एस एस बी 32 बटालियन, सीआरपीएफ 11 बटालियन, झारखंड जगुआर के जवान थे शामिल

लातेहार पुलिस ने सोमवार की रात दो बजे मुठभेड़ में 5 लाख इनामी नक्सली मनीष यादव को मार गिराया। वही 10 लाख के इनामी नक्सली कुंदन खरवार को गिरफ्तार किया है।मुठभेड़ लातेहार जिला के महुआडांड थाना क्षेत्र अंतर्गत चोरहा दौना में हुई। महुआडांड़ के बांसकरचा स्थित एसएसबी पिकेट में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए आईजी वी.एस रमेश, डीआईजी सुनील भास्कर ने संयुक्त रूप से बताया कि रविवार की रात्रि नौ बजे एसपी कुमार गौरव को सूचना मिली थी कि दोनों नक्सली नेतरहाट एवं महुआडांड़ थाना क्षेत्र में भ्रमणशील हैं।पुलिस अधीक्षक लातेहार को गुप्त सूचना मिली कि माओवादी उग्रवादी संगठन के कुंदन सिंह खिरवार अपने सहयोगियों के साथ महुआडांड़ एवं नेतरहाट थाना क्षेत्र में भ्रमणशील है। कुंदन सिंह खरवार जो 10 लाख का इनामी नक्सली है वह अपने दस्त के सदस्यों के साथ नेतरहाट थाना क्षेत्र के दोनों स्थित चौराहा नीचे टोला में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य एकत्रित हुआ है। सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक लातेहार के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महुआ दंड शिवपूजन बहेलिया के नेतृत्व में प्रभात कुमार दास थाना प्रभारी बारेसांढ़ मनोज कुमार थाना प्रभारी महुआडांड़ साथ ही साथ जिला बल का सैट बारेसांढ़ एवं आईआरबी सैट महुआडांड़ का टीम बनाकर छापामारी अभियान चलाया गया। रात्रि करीब 1: 30 बजे ग्राम चोरहा टोला नीचे दौना का रेकी किया गया। इसी दौरान छापामारी दल को एक स्थान पर उग्रवादियों का जमावड़ा होने का आभास हुआ, उग्रवादी दस्ता भी पुलिस बल की उपस्थिति का भनक पाकर पुलिस दल को क्षति पहुंचाने की नीयत से फायरिंग करना शुरु कर दिया। इसके बाद दोनों ओर से फायरिंग गोलीबारी होने लगी। और पुलिस का बढ़ता दबाव देखकर उग्रवादी फायरिंग करते हुए भागने लगे। इस दौरान पुलिस बल के द्वारा एक उग्रवादी को हथियार के साथ पकड़ा गया। पूछताछ के क्रम में उसने अपना नाम कुंदन जी उर्फ सुधीर सिंह बताया। जिसे पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया वहीं अन्य उग्रवादी भागने में सफल रहे। इसके बाद पुलिस बल के द्वारा सर्च अभियान चलाया गया सर्च अभियान के दौरान एक उग्रवादी मृत अवस्था में पाया गया जिसका पकड़ाए हुए उग्रवादी द्वारा माओवादी उग्रवादी संगठन किस सबजोनल कमांडर मनीष यादव उर्फ मनीष जी के रूप में पहचान की गई। इस दौरान सर्च अभियान में पुलिस को हथियार गोली सहित उग्रवादी दस्ता के दैनिक उपयोग के सामान भी बरामद हुए।

गिरफ्तार उग्रवादी जोनल कमांडर कुंदन जी उर्फ सुधीर सिंह का आपराधिक इतिहास

10 लाख का इनामी नक्सली उग्रवादी जोनल कमांडर कुंदन जी उर्फ सुधीर सिंह का आपराधिक इतिहास रहा है। वह मनिका थाना कांड संख्या 41/17, बारेसांढ़ थाना कांड संख्या 4/ 17, लातेहार थाना कांड संख्या 208/19 समेत भंडरिया गढ़वा थाना ,कुरूमगढ़ थाना छिपादोहर थाना चतरा थाना, पिपरा पलामू थाना समेत अन्य कांडों में नाम शामिल है। गिरफ्तार उग्रवादी के द्वारा 27 कांडों को अंजाम दिया गया है। यह पिछले 10 12 वर्षों से संगठन से जुड़कर संगठन के लिए कार्य करता रहा तथा अपना दबदबा क्षेत्र में बनने लगा इसके बाद वह अपने सहयोगियों के साथ मिलकर लातेहार जिला सहित निकटवर्ती जिलों में अपना आतंक फैला कर लेवी वसूलना विकास कार्य में बाधक बनना आम जनता का भयादोहन कर नुकसान पहुंचाने जैसे जघन्य अपराधिक घटनाओं को अपने समर्थकों के साथ अंजाम दिया करता था।कुंदन मटलौंग मनिका, लातेहार झारखंड का रहने वाला है।

 

सबजोनल कमांडर मनीष यादव उर्फ मनीष जी का आपराधिक इतिहास

सबजोनल कमांडर मनीष यादव उर्फ मनीष जी के द्वारा भी लातेहार जिला समेत अन्य जिला एवं अन्य राज्यों में भी कई अपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया गया है। जिसमें छत्तीसगढ़ समरी थाना कांड संख्या 43/15, भंडारिया गढ़वा थाना कांड संख्या 26/16, अमस बिहार थाना कांड संख्या 196/17 रोशनगंज बांके बाजार बिहार थाना कांड संख्या 170/18, चंदवा थाना कांड संख्या 158/19, छिपादोहर थाना कांड संख्या 19/17 समेत बारेसाढ़ थाना,डुमरिया थाना बिहार, नेतरहाट थाना पीपरा थाना महुआडांड़ थाना क्षेत्र समिति अन्य थाना क्षेत्र में इसके द्वारा 40 आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया गया है। मनीष यादव बिहार के इलाके का अंतिम टॉप कमांडर था।मनीष यादव बूढ़ा पहाड़ में पिछले एक दशक से सक्रिय रहा है। माओवादियों के दस्ते में मनीष यादव साधारण कैडर था, लेकिन धीरे-धीरे वह माओवादियों का सबजोनल कमांडर बन गया था। जिस इलाके में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है, उसी इलाके में मनीष का ससुराल भी है।मनीष यादव बिहार के गया के छकरबंधा का रहने वाला था। मनीष यादव कभी एक करोड़ के इनामी देव कुमार सिंह उर्फ अरविंद का बॉडीगार्ड हुआ करता था. अरविंद के साथ एक-47 लिए हुए मनीष यादव का तस्वीर वायरल भी हुआ था।2018 में बूढ़ापहाड़ इलाके में बीमारी से अरविंद की मौत हो गई थी। अरविंद की मौत के बाद मनीष यादव बूढ़ापहाड़ इलाके में बना रहा और बाद में वह सबजोनल कमांडर बन गया। मनीष यादव बूढापहाड़ से लेकर बिहार के छकरबंधा कॉरिडोर का सबसे बड़ा कुरियर था।

 

सर्च अभियान के दौरान इन सामग्रियों की हुई बरामदगी

इस अभियान के दौरान दो अदद x-95 ऑटोमेटिक राइफल दो लोडेड मैगजीन एवं गोली लेवी का रुपया उग्रवादियों द्वारा दैनिक उपयोग में ले जाने वाले वस्तुएं समेत अन्य सामग्रियों की बारामदगी की गई है

इस अभियान में ये अधिकारी रहे शामिल

इस अभियान में कुमार गौरव पुलिस अधीक्षक लातेहार, शिवपूजन बहेलिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महुआडांड़ शिवपूजन बहेलिया, प्रभात कुमार थाना प्रभारी बारेसांढ़, मनोज कुमार थाना प्रभारी महुआडांड़,सैट बारेसांढ़ आईआरबी सेट महुआडांड़ एस एस बी 32 बटालियन, सीआरपीएफ 11 बटालियन, झारखंड जगुआर के जवान शामिल थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *