दोस्तो अभी शेयर करें

जंगली हाथियों के प्रवेश से ग्रामीणों में अफरा तफरी

मो० मुमताज

चंदवा। प्रखंड अंतर्गत माल्हन पंचायत के कई टोलों में इन दिनों लगातार जंगली हाथियों का विचरण जारी है रात्रि को अचानक जंगली हाथियों का झुंड गांव में आ धमकता है जिस कारण ग्रामीणों को काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। आपको बता दे कि एक दर्जन से अधिक किसानों के खेतों में लगे धान फसल को हाथियों ने चट कर दिया। भुक्तभोगी किसान मुखर्जी मुंडा गुड्डू मुंडा कामेश्वर मुंडा झाड़ू मुंडा विशुन मुंडा बुधन तुरी जगतू मुंडा मनोज मुंडा फ़जत तुरी सुकर मुंडा बेनिया गंझु शामिल हैं। सूचना मिलते ही मुखिया जतरू कुमार मुंडा ने वन विभाग के अधिकारियों को घटना स्थल पर बुलाया गया। ग्रामीणों के साथ जन संवाद कर किसानों को सुरक्षा प्रदान करने का निर्देश देते हुए कहा कि क्षति के बदले उचित मुआवजा दिया जाए। वहीं वन सुरक्षा कर्मी ग्रामीणों को आश्वत किया ग्रामीणों को हर प्रकार की सुरक्षा करने का प्रयास किया जाएगा। आज रात में देवनदिया, मरमर, केकराही व सेकलेतरी में जंगली हाथियों के प्रवेश करने की संभावना है ग्रामीण वन विभाग से सुरक्षा की गुहार लगा रहे हैं और वन विभाग व जिला प्रशासन से लाइट टॉर्च का मांग कर रहे हैं। इधर कामेश्वर मुंडा रामकिशुन गंझु, सुनील मुंडा,अजीत मुंडा, सुनील ठाकुर कृष्णा मुंडा, राजकुमार मुंडा, मुबारक अंसारी विजय गंझु व सैकड़ों ग्रामीण जंगली हाथियों से अपने अपने टोलों को सुरक्षित रखने एवं जंगली हाथियों से बचाव हेतु सामूहिक बैठक की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *