बिजली की चपेट में आने से एक ही परिवार के दो बच्चों की दर्दनाक मौत
बेड़ो प्रखंड अंतर्गत करकरी पंचायत के ग्राम खड़देवरी तेतर टोली के एक ही परिवार के दो बच्चे 1. विनय तिर्की उम्र- 4 वर्ष , 2. श्रृष्टि तिर्की उम्र- 1 वर्ष,पिता- सुशील तिर्की, दोनों बच्चों की बिजली के चपेट मे आने पर मौक़े पर ही मौत हो गई। और पिता सुशील तिर्की घायल हो गये।घटना दोपहर 1 से 2 बजे की है। घटना के बारे में बताया गया कि घर के सभी लोग खेतों पर काम करने गए हुए थे।दोनों बच्चे भूख लग रहा है कहकर घर आए और दरवाजा को खोलना चाहा। लेकिन दरवाजा में ही करंट प्रवाहित हो रहा था जिसके कारण दोनों बच्चे इसकी चपेट में आ गये। कुछ देर बाद जब सुशील तिर्की घर आए दोनों बच्चे को बेहोश देखें जब दोनों को छुड़ाने के लिए उन्होंने बच्चों को छुआ तो उनको भी जोर से झटका लगा और बेहोश हो गए। जब दोनों बच्चों को वहां से हटाया गया तब तक दोनों की मृत्यु हो चुकी थी। इस दर्दनाक हादसा के बारे में जब फोन से कांग्रेस पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष श्री बंधु तिर्की पता चला तो उन्होंने तुरंत प्रखंड अध्यक्ष करमा उरांव, विधायक प्रतिनिधि सिंगलू साहु, हबीब अंसारी मुखिया सरिता एक्का जी को घटनास्थल पर भेजेते हुए हर संभव मदद पहुंचाने को कहा। सभी लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। सुशील तिर्की का इलाज़ करवाया। मुखिया सरिता एक्का ने कहा कि दुख की इस घड़ी में हमलोग आपके साथ है।और कांग्रेस पार्टी की तरफ से हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया।