सहजाद आलम /महुआडांड़
मनिका विधायक रामचंद्र सिंह ने शून्यकाल के दौरान पलामू और गढ़वा से महुआडांड़ में नीलगाय छोड़े जाने की योजना को रद्द करने की मांग की है।महुआडांड़ पलामू टाइगर रिजर्व (PTR) के अंतर्गत आता है। जहां पहले से ही किसानों को वन्यजीवों से अपनी फसलों को बचाने में कठिनाई होती है। ऐसे में नीलगाय जैसे फसल नष्ट करने वाले जानवरों को यहां लाने की योजना पर किसानों ने कड़ी आपत्ति जताई है।
विधायक रामचंद्र सिंह ने कहा कि नीलगाय को यहां छोड़ने से किसानों की समस्याएं बढ़ जाएंगी।जिससे वे पहले से ही संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि इस फैसले पर पुनर्विचार किया जाए और किसानों की राय को प्राथमिकता दी जाए।
किसानों का कहना है कि यदि नीलगाय को महुआडांड़ क्षेत्र में लाया गया। तो उनकी फसलें नष्ट हो जाएंगी और उनकी आजीविका पर संकट आ सकता है। स्थानीय लोग पहले ही हाथी, तेंदुआ, भालू जैसे वन्यजीवों से प्रभावित हैं। ऐसे में नीलगाय को छोड़ना एक और नई समस्या को जन्म देगा।इस मुद्दे को लेकर ग्रामीणों और किसानों में रोष है, और वे सरकार से जल्द इस फैसले को वापस लेने की मांग कर रहे हैं।