अकरम अंसारी/बारवाडीह
बरवाडीह(लातेहार): पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को गुप्त सूचना मिली कि कुछ अपराधी रबदी पुल के पास बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी भरत राम के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई। टीम में छिपादोहर थाना प्रभारी धीरज कुमार सिंह, आईआरबी-04 सैट-137 सशस्त्र बल और जिला बल के जवान शामिल थे।टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रबदी पुल के पास घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही तीन-चार संदिग्ध भागने लगे। पीछा कर एक अपराधी को पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने बताया कि वह 10-12 लोगों के गिरोह का सदस्य है। यह गिरोह झारखंड के गढ़वा, पलामू, लातेहार, गुमला, लोहरदगा, रांची और बिहार के रोहतास, औरंगाबाद, गया जिलों में सुनसान इलाकों में राहगीरों और व्यापारियों को लूटता है। हथियार के बल पर डकैती और छिनतई करता है।
गिरफ्तार आरोपी का नाम चिटू मिश्रा उर्फ सियाराम मिश्रा है। उम्र 22 वर्ष। पिता विजय मिश्रा। स्थायी पता ग्राम दुबे मरहटिया, थाना शहर, जिला गढ़वा। वर्तमान में मोहल्ला भीमगढ़ा, चिंयाँकी , थाना सदर, जिला पलामू में रह रहा था।
उसके पास से एक अवैध देशी कट्टा और 8 एमएम का एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में पता चला कि वह कई गंभीर मामलों में शामिल रहा है। छिपादोहर थाना में 16 मई, 26 मई और 8 जून 2025 को दर्ज तीन मामलों में वह आरोपी है। बिशुनपुर थाना में 20 मई 2025 को दर्ज केस में भी उसका नाम है। बरवाडीह थाना में 2023 में दर्ज एक पोक्सो केस में भी वह शामिल है। गढ़वा और मेराल थानों में 2022 में दर्ज दो मामलों में भी उसका नाम है।
छापेमारी दल में थाना प्रभारी धीरज कुमार सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक रितेश कुमार राव, सहायक अवर निरीक्षक अन्नत कुमार, इन्द्रजीत तिवारी और आईआरबी-04 सैट-137 के जवान शामिल थे।