दोस्तो अभी शेयर करें
  1. झारखंड में हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (से) ने 15 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की

संतोष कुमार /लातेहार 

लातेहार: लातेहार डाक बंगला में आयोजित कार्यक्रम हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (से) ने झारखंड में 15 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है।लातेहार जिला अध्यक्ष, राजेंद्र राम ने प्रदेश अध्यक्ष को बुके देखकर स्वागत किया गया।यह जानकारी झारखंड प्रदेश अध्यक्ष डब्लू महतो में आयोजित बैठक के दौरान दी। उन्होंने बताया कि पार्टी का मुख्य उद्देश्य जनसमस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करना और समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलना है।डब्लू महतो ने कहा कि हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (से) हमेशा से गरीब, मजदूर और वंचित वर्ग की आवाज उठाती आई है, और इस बार भी जनता की समस्याओं को दूर करने के लिए पूरी ताकत से चुनावी मैदान में उतरेगी। उन्होंने कहा, हमारी पार्टी झारखंड की जनता की समस्याओं को न केवल राज्य में, बल्कि दिल्ली तक पहुंचाने का कार्य करेगी, जिसमें माननीय मंत्री जीतन राम मांझी की अहम भूमिका होगी।25 अक्टूबर को , केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी भारत सरकार लातेहार में आएंगे और गढ़वा को जाएंगे। बैठक के दौरान संगठनात्मक ढांचे में भी कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। तुलसीराम को लातेहार जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया, जबकि रंजीत भैया को युवा जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा, अतुल सिंह को युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया। इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करना है।बैठक में भारी संख्या में पार्टी समर्थक और सदस्य उपस्थित थे, जिनमें प्रमुख रूप से तुलसीराम, मनोज भुईया, उपेंद्र भैया, प्रेम भुईया, नारायण भुईया, संतोष भुईया, सागर कुमार और शाहिद शामिल थे। बैठक में सभी सदस्यों से आग्रह किया गया कि वे पार्टी के साथ जुड़ें और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए संगठित होकर संघर्ष करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *