दोस्तो अभी शेयर करें

पेड़ में में टकराने से वाहन चालक की हुई घटना स्थल पर मौत

महुआडांड़
महुआडांड़ थाना क्षेत्र के अक्सी पंचायत के ग्राम चेतमा मोड़ के समीप जामून के पेड़ में मोटरसाइकिल के टकरा जाने से घटना स्थल पर ही वाहन चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान संजू खेरवार पिता कमलेश्वर खेरवार ग्राम नगर प्रतापपुर परहाटोली के रुप में हुई है। जानकारी के अनुसार मृतक संजू खेरवार सुबह अपने बहन को पहुचाने रामसेली गया हुआ था। पहुंचा कर लौटने के क्रम में चेतमा मोड़ के समीप वाहन अनियंत्रित हो गया और जामून के पेड़ में जा टकराया।इस दुर्घटना में वाहन चालक के सर पे काफी चोट लग गया और ज्यादा खून बह निकला। जिसके कारण उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों के सुचना पर अक्सी पंचायत की मुखिया रोजालिया टोप्पो घटना स्थल पर पहुची तो देखा कि वाहन चालक की मृत्यु हो चूकी है। जिसके बाद इसकी सचना मुखिया के द्वारा परहाटोली पंचायत के मुखिया रीता खलखो को दिया गया।तब इसकी जानकारी मृतक के घरवालों तक पहुंचा जिसके बाद सभी घरवाले पिता,भाई, पत्नी समेत अन्य परिजन घटनाएं स्थल पर पहुंचे। जिसके बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। जिसके कारण अक्सी पंचायत मुखिया के द्वारा घटना की जानकारी महुआडांड़ थाना की दिया गया। सुचना पाकर महुआडांड़ थाना प्रभारी अविनाश कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव के कब्जे में कर महुआडांड़ थाना लाया गया जिसके बाद पोस्टमार्टम हेतू सदर अस्पताल लातेहार भेज दिया गया है।

असंतुलित होकर गिरने से 55 साल के बाइक सवार की मौत

रांची से लातेहार जा रहा था बाइक सवार तभी हुई घटना

चंदवा। चंदवा थाना क्षेत्र के ब्रह्मणी के समीप गुरुवार की देर शाम करीब साढ़े सात बजे अनियंत्रित होकर सासंग पतरातू निवासी अफजल खान पिता नेजाम खान (55 वर्ष) बाइक से गिर गए जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए। उसके सिर में गंभीर चोट आई थी स्थानीय लोगों की मदद से 108 एंबुलेंस से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा लाया गया जहां चिकित्सा प्रभारी डॉ नीलिमा कुमारी की देखरेख में उनका प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज हेतु रिम्स रांची भेज दिया गया। जहां रास्ते मे ही उनकी मौत हो गई। परिजनों द्वारा बताया गया कि अफजल रांची में ही रहते थे उनका ससुराल रांची में ही था। वह लकड़ी का कारोबार करते थे। घटना के संबंध में बताया गया कि अफजल अपने बाइक द्वारा रांची से अपने घर सासंग पतरातू (लातेहार) के लिए निकले थे। इसी क्रम में ब्रह्मणी के समीप असंतुलित होकर वह दुर्घटनाग्रस्त हो गए इलाज के दौरान उनके नाक से काफी खून निकल रहा था। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *