श्री राम लोहरा का शव एस्सार पेट्रोल पंप के पास मिला, हत्या या दुर्घटना जांच में जुटी पुलिस
लातेहार: लातेहार सदर थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। श्री राम लोहरा का शव एस्सार पेट्रोल पंप के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, श्री राम लोहरा अपनी पत्नी के साथ मनिका में एक शादी समारोह में शामिल होकर घर लौटे थे। लौटने के बाद वह शराब पीने गए और फिर घर नहीं लौटे।पुलिस के मुताबिक, श्री राम लोहरा की हत्या की आशंका जताई जा रही है। शव मिलने की सूचना पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। मामले की जांच तेज़ी से की जा रही है।श्री राम लोहरा लातेहार मुख्यालय के डॉमटोलिया चटनाआई के निवासी थे। उनके परिवार ने इस घटना पर गहरा दुख और आक्रोश प्रकट किया है। परिवार ने न्याय की गुहार लगाते हुए पुलिस से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।घटना से इलाके में दहशत और गुस्से का माहौल है। पुलिस प्रशासन ने स्थानीय लोगों को आश्वस्त किया है कि हर पहलू की गहन जांच की जा रही है और दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।