मुखिया अध्यक्ष के द्वारा श्रम दान कर की गई साफ सफाई
मो० मुमताज
श्रम दान से कोई भी कार्य मुश्किल नहीं: जतरू मुंडा
चंदवा। प्रखंड अंतर्गत माल्हन पंचायत के मुखिया संघ के अध्यक्ष जतरू कुमार मुंडा के द्वारा ग्रामीणों के सहयोग से लोहरसी बाजार टांड़ में श्रम दान जैसे महान कार्य का आयोजन कर साफ सफाई कराया गया। मुंडा ने ग्रामीणों को जानकारी देते हुए कहा कि एकता और श्रम दान से बड़े बड़े कार्य संभव कर सकते हैं। साथ बताया की श्रम दान कर बरसात के मौसम में अपने आस पास साफ सफाई रखें स्वच्छ ग्राम रखने से बीमारी व मलेरिया से निजात पाया जा सकता है। इसलिए सभी ग्रामीण श्रमदान को बढ़ावा दें। मुखिया जतरू कुमार मुंडा ने जिस अंदाज में ग्रामीणों ने साफ सफाई की जानकारी दी यह सुनकर ग्रामीणों भरपूर स्वागत किया और कहा कि लोहरसी के ग्रामीण आपके साथ हैं। मुखिया जतरू कुमार मुंडा ने ग्रामीणों से कहा की श्रमदान कार्यक्रम जैसे महान कार्यों के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा। मौके पर ग्राम प्रधान प्रमेश्वर मुंडा,भुनेश्वर साव, आजाद अंसारी,बहुरन सिंह, प्रवेज आलम, मुबारक अंसारी, सुखारी मुंडा, प्रकाश भुइयां ,गणेश महतो, आदि दर्जनों उपस्थित थें।