दोस्तो अभी शेयर करें

भाजपा नेता चेतलाल रामदास ने अर्जुन मुंडा से मिलकर लातेहार की राजनैतिक स्थिति पर चर्चा की

बालूमाथ। लातेहार विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता चेतलाल रामदास ने झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री सह पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अर्जुन मुंडा से मुलाक़ात कर लातेहार विधानसभा क्षेत्र की वर्तमान राजनैतिक स्थिति पर चर्चा की। भाजपा नेता ने भरपूर खनिज क्षेत्र होने के बावजूद लातेहार विधानसभा क्षेत्र का समुचित विकास नहीं होने के कारणों पर पूर्व मुख्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट कराया। चेतलाल रामदास ने अब तक के हुए जनप्रतिनिधियों के द्वारा किये गए प्रयास को नाकाफी बताते हुए युवा को विकास का भागीदार बनाने पर बल दिया। इससे पूर्व भाजपा नेता चेतलाल रामदास ने पुष्पगुछ देकर व शाल ओढकर पूर्व मुख्यमंत्रीका अभिनन्दन किया। पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने भाजपा नेता को आगामी झारखण्ड विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाये जाने के लिए कार्य करने के लिए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *