दोस्तो अभी शेयर करें

लातेहार /बालूमाथ। प्रखंड मुख्यालय स्थित साईं मंदिर परिसर में गायत्री परिवार का एक अहम बैठक जिला समन्वयक लव कुमार तिवारी के अध्यक्षता में संपन्न हुई ।बैठक का शुरुआत गायत्री महामंत्र के जाप से की गई। मौके पर जिला समन्वयक लव कुमार तिवारी ने गायत्री शक्तिपीठ हरिद्वार के गुरु के दिशा निर्देशन में प्रखंड समन्वयक समिति का चुनाव गुरु कार्यों के लिए किया गया । जिसमें सर्वसम्मति से प्रखंड समिति का गठन करते हुए विजेन्द्र प्रसाद को प्रखंड समन्वयक अरुण कुमार उप समन्वयक प्रखंड महिला समन्वयक अंशु देवी उप समन्वयक मंजू देवी एवं प्रखंड युवा समन्वयक अजीत कुमार उप समन्वयक रविंद्र ठाकुर ज्ञान परीक्षा समन्वयक महानंद कुशवाहा उप समन्वयक प्रेम कुमार शर्मा ,आओ गढ़े संस्कार समन्वयक उषा देवी राजश्री गुप्ता ,गृहे गृहे गायत्री यज्ञ समन्वयक सुनील राणा, उप समन्वयक तुलसी यादव सप्त आंदोलन समन्वयक लोचन यादव उप समन्वयक कैलाश ठाकुर एवं संरक्षक आनंदी प्रसाद गुप्ता, कामेश्वर साव, उपेंद्र सिंह ,शशि भूषण प्रसाद,संतोष सिन्हा का नाम शामिल हैं। इस समिति गठन का मुख्य उद्देश्य ज्योति रथ यात्रा को पूरे प्रखंड से लेकर गांव गांव तक भ्रमण कर जन जागरण करना ,भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन, सप्त आंदोलन का संचालन कर मिशन के कार्यक्रमों का चलाया जाना। बैठक की समाप्ति शांति पाठ जे साथ जिला आये समन्वयक लव कुमार तिवारी द्वारा किया गया। मौके पर उपरोक्त लोगों के अलावे कृष्णकांत गुप्ता ईश्वर लाल जगदीश राणा प्रभात गुप्ता धर्मेंद्र प्रसाद जयराम प्रसाद आलोक कुमार मंजू देवी अंकित कुमार रीना देवी अंशु कुमारी ममता रानी आलोक कुमार सहित दर्जनों गायत्री परिवार के सदस्य उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *