दोस्तो अभी शेयर करें

बरवाडीह । छिपादोहर थाना प्रभारी पुलिस ने महिला के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना को अंजाम देने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी धीरज कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों ने बीते दिन 03.06.2024 दिन सोमवार को दोपहर 12 बजे पीड़िता से पानी माँगने के बहाने से उसके घर में घुसकर जबरन सामूहिक बलात्कार की घटना को अंजाम दिया गया था। इस मामले में कांड संख्या 12/2024, दिनांक- 05.06.2024, धारा-376(2) (G) / 34 भादवि के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। वहीं अभियुक्तों को गिरफ्तार करने हेतु पुलिस अधीक्षक लातेहार के आदेशानुसार बरवाडीह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वेकेंटेश कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम में शामिल छिपादोहर थाना प्रभारी, थाना के अन्य पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल चार अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। सभी अभियुक्तो से कडाई से पुछताछ करने पर गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि पीड़िता के चचेरे देवर के ईशारे पर ही पीडिता के साथ बारी-बारी से सामूहिक बलात्कार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पता

गिरफ्तार अभियुक्तों में राजेश भुईया उम्र-20 वर्ष, पिता रावण भुईयां, सुनिल सिंह उम्र 23 वर्ष, पिता धर्मदेव सिंह, सनोज सिंह उम्र 19 वर्ष, पिता सुबेदार सिंह तीनों ग्राम गाडी के रहने वाले है। वहीं छोटु सिंह उम्र 23 वर्ष, पिता स्व पच्चु सिंह, ग्राम-बारियातु थाना लातेहार का रहने वाला है।

छापामारी दल में शामिल पदाधिकारी व कर्मी का नाम

छापामारी दल में थाना प्रभारी धीरज कुमार सिंह, सअनि राजेश कुमार के साथ-साथ छिपादोहर थाना रिजर्व गार्ड सशस्त्र बल एवं IRB-01 SAT-143 सशस्त्र बल के जवान मौजूद थे।

प्रतिबंधित माओवादी संगठन के सक्रिय सदस्य विनोद उरांव चढ़ा पुलिस के हत्थे

पुलिस कप्तान को मिली गुप्त सूचना पर छिपादोहर पुलिस को मिली सफलता

फोटो – 1 जानकारी देते एसडीपीओ व थाना प्रभारी

लातेहार । लातेहार पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन को मिली गुप्त सुचना के आधार पर गुरुवार को छिपादोहर पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने प्रतिबंधित माओवादी संगठन के सक्रिय सदस्य विनोद उरांव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। शुक्रवार को छिपादोहर थाना में अनुमदंल पुलिस पदाधिकारी वेकेंटेश कुमार और थाना प्रभारी धीरज कुमार सिंह ने प्रेसवार्ता में बताया कि पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि प्रतिबंधित माओवादी संगठन के सक्रिय सदस्य विनोद उरांव रमनदाग जंगल से छिपादोहर बाईपास होते हुए लुकुमखाँड जंगल जाने वाला है। जिसके बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बरवाडीह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम में शामिल थाना प्रभारी छिपादोहर और थाना के अन्य पदाधिकारी व सशस्त्र बल के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए छिपादोहर बाईपास रोड में रेलवे फाटक के पास एम्बुश लगाकर माओवादी संगठन से जुड़े उग्रवादी को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त माओवादी के नाम पर संगठन से जुड़े अन्य दस्तों के साथ मिलकर लोगों को हथियार का भय दिखाकर लेवी वसूलने का काम करता था। गिरफ्तार माओवादी बिनोद उरांव उम्र 35 वर्ष, पिता धनिया उरांव लातेहार जिले के बरियातु थाना क्षेत्र का निवासी है। इसके पास तीन देशी भरठुआ बंदुक भी पुलिस ने बरामद किया है। वहीं छापामारी दल में थाना प्रभारी धीरज कुमार सिंह, बिकाशेन्दु त्रिपाठी, सचितानन्द सिंह के साथ- साथ छिपादोहर थाना के रिजर्व गार्ड व सशस्त्र बल एवं IRB-01 SAT-143 के जवान शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *