सहजाद आलम /महुआडांड़
धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत महुआडांड़ प्रखंड के पंचायत ओरसा के पंचायत सचिवालय में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान तहत शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में महुआडांड़ प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी संतोष बैठा ने विशेष रूप से जनजातीय समुदायों को सरकारी योजनाओं,अधिकारों तथा विकासात्मक कार्यक्रमों की जानकारी दी गई।अभियान का उद्देश्य चयनित जनजातीय गांवों में शिक्षा,स्वास्थ्य,पोषण,आजीविका एवं बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक बताया,ताकि ग्रामीण जनजातीय समुदायों का समग्र विकास सुनिश्चित हो सके। शिविरों में आधार कार्ड, राशन कार्ड, आयुषमान भारत कार्ड, जाति प्रमाणपत्र, मूल निवासी प्रमाणपत्र, किसान क्रेडिट कार्ड, पी.एम. किसान, जनधन खाता, बीमा कवरेज, सामाजिक सुरक्षा (वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन), रोजगार और आजीविका योजनाएं (एम.जी.एन.आर.ई.जी.एस., पी.एम. विश्वकर्मा, मुद्रा ऋण), महिला एंव बाल कल्याण (पी.एम.एम.वी. वाई, आई.सी.डी.एस. लाभ, टीकाकरण) जैसे सेवाओं तथा योजनाओं को लेकर स्टाल लगाए गए थे। जहां पंचायत के लोगों के द्वारा इस जुड़े संबंधित मामलों को लेकर आवेदन दिया गया। जहां बहुत सारे आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए निस्पादन भी किया गया। मौके पर पंचायत के मुखिया अमरिता देवी,पंचायत समिति सदस्य, ग्राम प्रधान समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे।