सहजाद आलम /महुआडांड़ लातेहार
लातेहार के महुआडाड़ प्रखंड में जीराफुल धान की खेती पारंपरिक रूप से की जाती है। यह अपने मनमोहक स्वाद और सुगंध के लिए जानी जाती है। जिले में जीराफुल धान की खेती का बड़े पैमाने पर वृद्धि देखी जा रही है।
उपायुक्त श्री उत्कर्ष गुप्ता के निर्देशानुसार जीराफुल धान की खेती को बड़े पैमाने पर बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रशासनिक सहयोग के साथ उत्पादन किये जाने हेतु प्रस्तावित किया गया है।
इस वर्ष पायलट प्रोजेक्ट के तहत् 1500 एकड़ में जीराफुल धान की खेती प्रस्तावित है। कृषकों के साथ जे०एस०एल०पी०एस० एवं कृषि विभाग के द्वारा समन्वय स्थापित कर कार्य किया जा रहा है।
जीराफुल की खेती मुख्यत महुआडांड़ प्रखण्ड अंतर्गत किसानों के द्वारा पारंपरिक तरीकों से की जाती है।महुआडाड़ प्रखण्ड परिसर में जीराफुल धान की प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित किया जाएगा। इससे किसानों को अतिरिक्त आय अर्जित करने में भी मदद मिलेगी। इससे महिलाओं को स्वरोजगार मिलेगा और जीराफुल धान की बड़े पैमाने पर वृद्धि होगी। उसके साथ ही मार्केटिंग एवं ब्रांडिग का सहयोग भी जिला प्रशासन के द्वारा प्रखण्ड स्तर पर प्रदान किया जाएगा। जो कि महिला एफ०पी०सी० द्वारा सम्पूर्ण रूप से संचालित होगा एवं इसके माध्यम से जो छोटे किसान हैं एवं जो महुआडाड़ की महिलाएं है उनके आय में वृद्धि होगी।
विदित हो कि महुआडांड़ प्रखण्ड में दिनांक 06.06.2025 से 12.06.2025 समय-पूर्वाहन 11:00 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक पंचायतवार कैम्प के माध्यम से वैसे किसान जो जीराफुल धान की खेती पहले से करते आए है उनसे धान बीज की खरीद एफ० पी०ओ० के माध्यम से की जाएगी एवं अन्य जो इच्छुक किसान है जो इस वर्ष जीराफुल धान की खेती करना चाहते है उनको रियायत्त दर पर दिया जाएगा एवं अन्य सभी प्रकार के सहयोग भी प्रदान किए जाएंगे।
जिला प्रशासन के द्वारा सभी ग्रामीणों से अपील की जाती है कि जिनके पास जीराफुल धान की बीज संग्रहित है वे संबंधित पंचायत परिसर में आए और बीज एफ० पी०ओ० को उपलब्ध कराएं एवं उपायुक्त महोदय के इस पायलट योजना के साथ जुड़े एवं इसका अधिकतम लाभ उठाएं।
जीरा फुल धान के क्रय विक्रय हेतु नोडल चिन्हित किया गया है जो निम्नवत है:–
01. उमावती देवी,जी-सीआरपी, पंचायत- चंपा, 9546646898
02 ममता देवी, सीआरपी-ईपी, पंचायत-परहाटोली, 9572070206
03 पुनम बड़ाईक, एफएलसीआरपी, पंचायत- हमी, 8862896696
04 गुलापी देवी, जी-सीआरपी, पंचायत-चटकपुर, 7480061792
05 शांति देवी, एफएलसीआरपी, पंचायत- रेगाई,6204355829
06 प्रेमा नगेसिया, जी-सीआरपी, पंचायत- नेतरहाट,7667537146
07 प्रतिभा क्साक्सा, सीआरपी-ईपी, पंचायत- चैनपुर,6203097771
08 सरस्वती देवी, सीआरपी-ईपी, पंचायत-अक्सी, 9905046373
09 ललिता देवी,जी-सीआरपी, पंचायत-दुरुप,9508921994
10 बसंती एक्का, जी-सीआरपी, पंचायत-गरबुधनी,9572447265
11पुनम मिंज,जी-सीआरपी, पंचायत-अमवाटोली,9102597233
12 मनोहरी देवी,जी-सीआरपी, पंचायत-महुआडांड़,6206418371
13 संतोषी देवी, एफएलसीआरपी, पंचायत-सोहर, 8969628803
14 संजीता नगेसिया, जी-सीआरपी, पंचायत-ओरसा, 7488952129
हरियारका लातेहार,फरियारका लातेहार