लातेहार /बारियातू। प्रखंड क्षेत्र मे आवास प्लस के योग्य लाभुकों को 31 मार्च तक सर्वेयर के माध्यम से नाम जोड़वाना अनिवार्य होगा। आवास कोर्डिनेटर शशि कुजूर ने जानकारी देते हुए कहा की बारियातू प्रखंड मे बालूभाँग, टोटी, सिबला, अमरवाडीह, फूलसु, साल्वे, डाढ़ा, बारियातू व गोनिया पंचायत है। जिसमे 56 गांव के कई अन्य टोले मुहल्ले भी हैं। सभी पंचायत मे आवास सर्वे के लिए सर्वेयर का चयन किया गया है। जिसमे पंचायत सेवक या रोजगार सेवक को सर्वे के लिए जिम्मेदारी दी गई है। छूटे हुए योग्य लोगों को हर हाल मे आवास प्लस के लिए किए जा रहे सर्वे मे जीओ टैग के माध्यम से सर्वे करवाना अनिवार्य होगा। पंचायत के सभी वार्ड सदस्य अपने अपने वार्ड मे जरूरत मंदो को आवास प्लस मे नाम जोड़वाने मे सहयोग करेंगे। सभी सर्वेयर को विभागीय निर्देश है की गांव-गांव टोले मुहल्ले मे घर-घर जाकर धरातल मे सर्वे करना है। सम्बंधित क्षेत्र के चयनित सर्वेयर रोजगार सेवक और पंचायत सेवक से 31 मार्च तक आवास प्लस के लिए सभी योग्य लाभुक के गांव टोले मे सर्वे करने पहुँचगें नाम जोड़वाना अनिवार्य समझेंगे। 31 मार्च के पूर्व से यह कार्य चल रहा है 31 मार्च अंतिम तिथि है