RSS का तीन दिवसीय प्रारंभिक वर्ग का समापन
लातेहार /बारियातू। आरएसएस का प्रारंभिक वर्ग का समापन रविवार को किया गया। बारियातू प्रखंड मुख्यालय स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर परिसर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का प्रारंभिक वर्ग का शुभारंभ पलामू विभाग संघचालक जानकी नन्दन राणा,सह जिला कार्यवाह सत्येन्द्र प्रसाद समाज सेवी झुलन प्रसाद सरस्वती शिशु मंदिर बारियातू के प्रधानाचार्य जितेंद्र राम ने संयुक्त रूप से भारत माता के चित्र के समीप दीप प्रज्ज्वलित कर किया। वहीं उद्घाटन सत्र में स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए विभाग संघचालक राणा ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना राष्ट्रहित के लिए किया गया है।
प्रारंभिक वर्ग में स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का प्रारंभिक शिक्षा दी जाती है। स्वयंसेवकों को बौध्दिक के साथ साथ साहसिक खेल योगासन कि शिक्षा दि जाती है। वहीं जिला संघचालक अनिल ठाकुर जिला कार्यवाह दीपक प्रसाद, रमेश प्रसाद ने भी स्वयंसेवकों को संबोधित किया। समापन सत्र में सह जिला कार्यवाह सत्येन्द्र प्रसाद ने स्वयंसेवकों के बीच अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का स्वयंसेवक होना ही अपने आप में गर्व कि बात है।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कि स्थापना संघ के संस्थापक डा केशव बलिराम हेडगेवार ने 27 सितम्बर 1925 महाराष्ट्र नागपुर में किया था। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों के लिए अपना राष्ट्र सर्वोपरि होता है। स्वयंसेवक अपने धर्म, संस्कृति व राष्ट्र हित के लिए बिना कोई भेद भाव किए निःस्वार्थ भाव से सेवा के लिए तत्पर रहते हैं। स्वयंसेवक स्वयं कि प्रेरणा से स्वयंसेवक बनते हैं। और भारत माता के रक्षा के लिए तत्पर रहते हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से लातेहार जिला प्रचारक सतीश किशोर,खंड कार्यवाह सोनू कुमार, नगर कार्यवाह श्रीकर कुमार, पप्पू कुमार, नीतीश कुमार, जितेंद्र राम, विनोद मिश्रा, दयानंद सोनी , शिवनारायण राणा राजन प्रसाद अरविंद , किशोर प्रसाद चंदन प्रसाद, नंदकिशोर सिंह, का सराहनीय योगदान रहा।