मतदाताओं ने निर्भिक और उत्साहित होकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया, शांतिपूर्ण हुआ मतदान, सुरक्षा व्यवस्था के थे व्यापक इंतजाम
सहजाद आलम
झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान शुरू हो गया है।जिसे लेकर मनिकि विधानसभा के महुआडांड़ प्रखण्ड में मॉकपोल के बाद सुबह सात बजे से वोटिंग की प्रक्रिया प्रारंभ हो गया था।मनिकि विधानसभा क्षेत्र के महुआडांड़ में मतदान शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष कराने के लिए आयोग के द्वारा व्यापक तैयारी की गई है। वहीं निर्वाची बिपिन कुमार दुबे के द्वारा चुनाव के मद्देनजर पुरे जोशो खरोश के साथ कार्य में लगे दिखे और सभी स्थानों में क्या और कैसे हो रहा है इसकी जानकारी सुबह से शाम तक लेते रहें।इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़ा इंतजार किया गया था।सभी बुथो पर सीसीटीवी कैमरा लगाया गया था। मेडिकल टीम की तैनाती की गई थी। वृद्ध महिला पुरुष,फस्ट टाईम वोटरों में भी काफी उत्साह देखने को मिला।प्रखंड में कुल 57090 वोटर है जिनमे पुरूष मतदाता 28080 एवं महिला की संख्या 29010 है।और प्रखंड में कुल 83 मतदान केंद्र है जिनमे 16 मतदान केंद्र का सुरक्षा की दृष्टिकोण से स्थान बदला भी गया था।
महुआडांड़
महुआडांड़ में लोकतंत्र के महापर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। प्रखंड के मतदाताओं ने निर्भिक और उत्साहित होकर कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान प्रखंड में वृद्ध एवं महिला मतदाताओं में काफी उत्साह देखने को मिला। सुबह 7 बजे से वोटिंग की प्रक्रिया प्रारंभ हुआ जो शाम 5 बजे तक चला। इस दरम्यान चुटिया, कापू, हामी, चटकपूर, गोठगाव, लुरगुमी, बराही, बोहटा, कुरून्द सहित प्रखंड के विभिन्न ग्रामो के मतदान केंद्रों पर भारी संख्या में वृध्द और महिला मतदाता की भीड़ देखी गई।
इसके साथ ही सभी मतदान केंद्र में वेब कास्टिंग की व्यवस्था भी की गई थी इसके लिए सीसीटीवी भी इंस्टाल कराए गए थे। प्रखंड में कुल 83 मतदान केंद्र है जिनमे 16 मतदान केंद्र का सुरक्षा की दृष्टिकोण से स्थान बदला गया था,वहीं बदले हुए स्थान में वोटर को लाने और ले जाने हेतु प्रशासन को ओर से गाड़ियों को व्यवस्था भी की गई थी। इस दौरान मतदान केंद्र में महिला वोटरों की संख्या ज्यादा देखने को मिली। देर शाम ईवीएम में सभी 9 प्रत्याशियों का भाग्य कैद हो गया। इसके बाद ईवीएम कर्मियों द्वारा संबंधित स्ट्रांग रूम में जमा करा दी गईं। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा यहां स्वास्थ्य कर्मियों की भी प्रतिनियुक्ति की गई थी जो शाम पांच बजे तक यहां पर तैनात रही। वहीं सभी बूथों में प्रशासन द्वारा नियुक्त वोलेंटियर सभी मतदाताओं का ख्याल रखते हुए पानी वगैरह पीला रहे थे। वहीं मतदान को लेकर वृद्ध मतदाताओं में भी जोश दिखा वहीं कई जगहों पर सुरक्षा कर्मी व मतदान में जुड़े अन्य कर्मी वृद्ध मतदाताओं और दिव्यांग की मदद करते दिखे। वहीं सभी बूथों में दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था की गई थी। बताते चले कि प्रखंड में कुल 57090 वोटर है जिनमे पुरूष मतदाता 28080 एवं महिला की संख्या 29010 है।
*पहली बार मतदान कर रहे मतदाताओं में था जोश।*
प्रखंड में मतदान के दौरान पहली बार मतदान करने वाले कई मतदाताओं ने जोश और उत्साह के साथ अपने संवैधानिक अधिकार का प्रयोग करते हुए लोकसभा चुनाव में भाग लिया। इनमें से कई युवा नागरिकों के लिए पहली बार वोट डालना गर्व और जिम्मेदारी का क्षण था। इस संबंध में बुथ संख्या 265 में वोट देने आये निकेत कुमार एवं रोहित कुमार (आकाश) ने बताया कि पहली बार अपना मत देने का मौका मिला। बहुत अच्छा लगा। हमे खुशी है कि हमे अपना मताधिकार का मौका मिला। बूथ संख्या में 300 में वोट देने आई रिया रश्मी कुजूर ने बताया कि अंततः हमारे देश के भविष्य को आकार देने में अपनी भूमिका निभाना एक अच्छा अनुभव था। वहीं सबा अंजुम ने बताया कि मैंने चुनने से पहले प्रत्येक उम्मीदवार के घोषणापत्र और ट्रैक रिकॉर्ड की जानकारी ली। मैंने उस उम्मीदवार को वोट दिया जो शहर के सतत विकास और बुनियादी ढांचे में सुधार को प्राथमिकता देते हैं। बूथ संख्या 306 में पहली बार वोट करने आई सालोमिना लकड़ा, विनीता टोप्पो, अंजू एक्का, शोभा कुजूर आदि समेत पहली बार मतदान करने वाले कई मतदाताओं ने जवाबदेह शासन और गंभीर मुद्दों पर ठोस कार्रवाई की मांग की।
सुरक्षा को लेकर थी कड़ी व्यवस्था
प्रखंड में चुनाव को शांतिपूर्ण कराने को लेकर एसडीपीओ शिव पूजन बहेलिया व थाना प्रभारी अवनीश कुमार के नेतृत्व मोटरसाइकिल बाइक से पुलिस पुरे क्षेत्र में गश्ती करती नजर आई। कही किसी तरह के विवाद की सुचना पर जल्द ही गश्ती टीम पहुंच रही थी। खुद डीएसपी एसडीपीओ श्री बहेलिया सभी बुथो का निरिक्षण करते नजर आए।