दोस्तो अभी शेयर करें

चतरा सांसद कालिचरण सिंह का कुटमू मोड़ पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

अकरम अंसारी /बारवाडीह

चतरा लोस क्षेत्र के सांसद कालिचरण सिंह ने बरवाडीह प्रखंड के क‌ई क्षेत्रों का किया दौरा

बरवाडीह(लातेहार): चतरा सांसद कालिचरण सिंह ने चुनाव जितने के बाद पहली बार क्षेत्र के दौरे के क्रम में कुटमू मोड़ पहुंचे।जहां स्थानीय भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह के नेतृत्व में उनका स्वागत किया। वहीं स्थानीय नेताओं और कार्यकत्ताओं ने क्षेत्र की मुलभुत समस्याओं से अवगत कराने का काम किया। वहीं स्थानीय नेता ,कार्यकर्ताओं ने माननीय सांसद श्री सिंह से मिलकर परिचय प्राप्त किया।इस दौरान उन्होंने कार्यकत्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहां कि क्षेत्र के विकास में सक्रियता से काम करने की जरूरत है। चुनाव के दौरान क्षेत्र के विकास कार्य के लिए जो भी वायदे किया है उससे हर हाल में पुरा किया जाएगा। मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष ईश्वरी सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेश प्रसाद गुप्ता,अभय सिंह, सखीचंद प्रसाद, मनोज ठाकुर, विनोद यादव, कमलेश यादव, भाजयुमो आईटी सेल जिला प्रभारी ओम प्रकाश गुप्ता उर्फ छोटू, संजु प्रसाद, लक्ष्मी प्रसाद,अवधेश कुमार सिंह,विक्रम कुमार राम समेत कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

चतरा सांसद कालिचरण सिंह ने बरवाडीह प्रखंड क्षेत्र का किया दौरा

बरवाडीह: चतरा सांसद कालिचरण सिंह के बरवाडीह क्षेत्र दौरें के क्रम में बरवाडीह भाजपा मंडल अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह के नेतृत्व में कुटमू मोड़ स्थित रविवार देर शाम को कार्यकत्ताओं ने क्षेत्र की मुलभुत समस्याओं से अवगत कराने का काम किया।जहां स्थानीय लोगों ने माननीय सांसद श्री सिंह से मिलकर परिचय प्राप्त किया।इस दौरान भाजपा के वरीय नेता नरेश प्रसाद गुप्ता,अभय सिंह,मनोज ठाकुर, विनोद यादव, कमलेश यादव, भाजयुमो नेता ओम प्रकाश गुप्ता उर्फ छोटू, संजु प्रसाद, अवधेश कुमार सिंह, विक्रम कुमार राम समेत कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *